उखरूल ज़िले के लितान गांव में नागा समुदाय के घरों को कुकी असामाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं और गांव के लोगों की सुरक्षा में तैनात हैं। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
